पूर्वांचल : मौसम बदल रहा है करवट, अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार

649

गोरखपुर और उसके आसपास मौसम अब करवट बदल रहा है। दिन में लोग गरम कपड़ों से पजहेज करने लगे हैं। सुबह लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते देखे जा रहे हैं।

Advertisement

वसंत पंचमी के बाद सूरज धीरे-धीरे कर ठंड को विदाई दे रहा है। सुबह के समय अभी भी लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते देखे जा रहे हैं।

मौसम बदलते ही गोरखनाथ मंदिर, रामगढ़ताल के नौकायन सहित सभी पर्यटनस्थलों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। पिछले पांच दिनों से दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। आसमान साफ रहेगा।

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता अधिकतम 83 व न्यूनतम 49 फीसद रही।

पूर्वानुमान कर अनुसार  मौसम फिर से यूटर्न ले सकता है। तीन से चार दिनों बाद पहाड़ों पर बारिश होने की संभावना है। इससे एक बार फिर थोड़ी सी ठंड बढ़ सकती है। तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है।