योगी आदित्यनाथ होंगे बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक, लाखों बिहारियों का है गोरखनाथ से गहरा जुड़ाव

414

नई दिल्ली। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में से एक होंगे।

Advertisement

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार चुनाव के लिए बनाए गए स्टार प्रचारकों की सूची में योगी आदित्यनाथ का नाम भी शामिल किया गया है।

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होने के अलावा गोरखपुर के गोरक्ष पीठ के महंत भी हैं।

बिहार में ऐसे लोगों की संख्या बहुत अधिक है जिनकी इस गोरखनाथ मंदिर में आस्था है।

बिहार से हजारों-लाखों की संख्या में लोग मकर सक्रांति पर आयोजित उत्सव में शामिल होने के लिए गोरक्ष पीठ आते हैं और खिचड़ी चढ़ाते हैं। ऐसे लोगों में योगी आदित्यनाथ के प्रति भी गहरी आस्था है।

लिहाजा, इसके साथ उनका गुरु और शिष्य का रिश्ता है। इसलिए माना जा रहा है कि बिहार में योगी का अच्छा खासा प्रभाव है।