यूपी में लॉकडाउन हुआ खत्म अब रोज खुलेंगी दुकानें

695

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक में भी योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार नए प्रयोग कर रही है। राहतों से भरे अनलॉक-4 के साथ ही प्रदेश सरकार ने व्यापारियों और कारोबारियों को एक और बड़ी राहत दी है।

Advertisement

कोरोना संकट काल में व्यापारिक परेशानियां झेल रहे बड़े वर्ग की समस्या को देखते हुए योगी सरकार ने शनिवार और रविवार की दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी खत्म कर प्रदेशभर में साप्ताहिक बंदी को खत्म करने का फैसला किया है।

पूरे प्रदेश में अब कोई साप्ताहिक बंदी रहेगी। अभी तक शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी की जा रही थी। अब हफ्ते में सभी दिन बाजार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी।

अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसके निर्देश अफसरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में जो भी विकास की योजनाएं चल रही हैं, उन्हें गति दी जाए। साथ ही प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया है।

विवरण