सीएम योगी के खास महंत पंचानन पूरी के दलित कार्यकर्ता को दबंगों ने पीटा

575

गोरखपुर(उरुवा बाजार)। चचाई राम मठ के महन्थ पंचानन पूरी के दलित कार्यकर्ता को उरुवा कस्बे के दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दी।घटना दिन बृहस्पतिवार की रात नौ बजे की है।आरोप है कि मठ का कार्यकर्ता उरुवा कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक बाजार से पानी निकाल रहा था। चचाईराम मठ के महन्थ पंचानन पूरी सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के बेहद खास माने जाते हैं।तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपितों के विरुद्ध कार्यवाही करने से परहेज कर रही है।

Advertisement
पीड़ित

जानकारी के अनुसार सिकरीगंज थाना क्षेत्र के गांव घुचियारी निवासी अनिल पुत्र स्वर्गीय मोती चचाईराम मठ का कार्यकर्ता है। दिन बृहस्पतिवार को वह मठ के मठाधीश महन्थ पंचानन पूरी के कहने पर लगने वाली साप्ताहिक बाजार से बारिश का जमा पानी पंपिग सेट से निकाल रहा था।रात करीब नौ बजे उरुवा कस्बे के दीना पुत्र घिशु मोदनवाल व प्रमोद गुप्ता पुत्र संत गुप्ता आधा दर्जन लोगों के साथ दोपहिया वाहन पर पहुंचे।

वहां स्थित शिव मंदिर के करीब अनिल को पकड़ लिया।और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपशब्द कहने लगे।अनिल द्वारा विरोध करने पर उक्त लोगों ने बाजार में दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई कर दी।और भाग गए।पीड़ित अनिल ने घटना की लिखित सूचना स्थानीय थाना उरुवा पर दी।लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने अभी कोई कार्यवाही नहीं किया है।

वहीं पीड़ित अनिल का कहना है कि आरोपित सुलह समझता न करने पर जान-माल की धमकी दे रहे हैं।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष उरुवा दुर्गेश सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है।मामले की जांच उपनिरीक्षक अजित यादव को सौंपा गया है।पीड़ित को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।

रिपोर्ट: सुनील गहलोत