मौसम ने बदला करवट, सुबह से हो रही बारिश का सिलसिला जानिए कब तक चलेगा

532

गोरखपुर। लगभग 1 हफ्ते तक उमस भरी गर्मी से उत्तर भारत के लोगों को आज राहत मिली है। मध्य जून से शुरू हुए बारिश का सिलसिला लगभग 1 हफ्ते पहले थमा था उसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा था।

Advertisement

तापमान बढ़ने से उत्तर भारत का हाल बेहाल होने लगा था। लेकिन आज सुबह से शुरू हुई बारिश ने मौसम को ठंढा कर दिया है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ नदियों के उफान से भयभीत लोगों के मन में अब बाढ़ का डर बैठने लगा है।
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग में पूरे उत्तर भारत में अगले 3 दिन भारी बारिश के आसार जताएं हैं। भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

साउथ गुजरात में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव है।

मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वानुमान में कहा था कि रविवार से लगातार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून उत्तर की ओर बढ़ेगा और अगले 3-4 दिनों तक स्थिर रहेगा। 19 से 21 जुलाई के बीच दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश होने की उम्मीद है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में बारिश (Rain) का दौर जारी रहने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी लेकिन भारी बारिश के कारण असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की स्थिति और खराब हो सकती है। उत्तराखंड और पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं।