ISC बोर्ड : 12वीं में 97.5% मार्क्स लाकर अनुष्का पांडेय ने बढ़ाया गोरखपुर का मान
लिटिल फ्लावर स्कूल धरमपुर के इंटर (बायोलॉजी वर्ग) की स्टूडेंट अनुष्का पांडे ने 12वीं में 97.5% अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। अनुष्का ने बताया कि वह बायोटेक्नोलॉजी के रिसर्च फील्ड में जाकर देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। अनुष्का के पिता शसुधीर कुमार पांडे पेशे से चिकित्सक है एवं माता रेनू पांडे गृहणी है।
अनुष्का ने इंटर की परीक्षा में 97.5% अंक पाकर स्कूल में बायलॉजी वर्ग में टॉप किया है। आपको बात दें कि अनुष्का ने हाईस्कूल की परीक्षा में भी दो साल पहले 95% अंक प्राप्त किया था।
अनुष्का ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एचपी चिल्ड्रंस अकैडमी सिविल लाइन गोरखपुर से शुरू की थी। तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर अनुष्का ने बताया कि वह लगभग 6 से 8 घंटे रोज पढ़ाई करती थी।