बस्ती: दस हजार रुपये के इनामी गैंगेस्टर को अवैध असलहे के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
बस्ती। बस्ती पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती मे अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती पंकज के निर्देशन मे एवं क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष कलवारी विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी मय हमराही एंव राजकुमार पाण्डेय प्रभारी स्वाट मय टीम द्वारा थाना कलवारी में पंजीकृत मु0अ0सं0 58/20 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को दिनांक 20 जून2020 को समय 18.10 बजे देवदाड़ मंदिर के पास रामजानकी मार्ग थाना क्षेत्र कलवारी के पास से नाजायज असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना कलवारी पर मु.अ.सं. 117/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः- 1.राजमोहन मिश्र पुत्र हरसुत मिश्र सा. फेवसी थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर
बरामदगी का विवरण-
एक अदद तमंचा 12 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस
घटना का संक्षिप्त विवरणः- उक्त अभियुक्त शातिर किस्म का वाहन चोर है और वाहन चोरी की घटना करने का अभ्यस्त अपराधी है, यह अभियुक्त थाना क्षेत्र दुबौलिया का हिस्ट्रीशीटर (HS-58A)अनुज उर्फ गुल्ली दुबे पुत्र चंद्रिका दुबे सा0उमरिया, थाना दुबौलिया, बस्ती गैंग का सक्रिय सदस्य है। इसका एक सुसंगठित गिरोह है। इस प्रकार के अपराधों के कारण उसके तथा उसके साथियों के विरूद्ध थाना कलवारी पर मु0अ0सं0 58/2020 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है। तभी से उक्त मुकदमें में गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा दस हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया था। जिसके क्रम में स्वाट टीम व थाना कलवारी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- 1-मु0अ0सं0 84/2019 धारा 379 IPC थाना कलवारी, जनपद बस्ती।2-मु0अ0सं0 267/2019 धारा 41/411/413/414/419/420 IPC थाना कलवारी, जनपद बस्ती।3-मु0अ0सं0 512/19 धारा 379 IPC थाना कोतवाली बस्ती4-मु.अ.सं. 1434/17 धारा147,148,323,504,506 IPC थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर5-मु.अ.सं. 58/2020 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना कलवारी, जनपद बस्ती। गिरफ्तार करने वाली टीम -1,थानाध्यक्ष कलवारी विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी2. प्रभारी स्वाट राजकुमार पाण्डेय, जनपद बस्त3-उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्र थाना कलवारी जनपद बस्ती4.हे0का0 महेन्द्र यादव ,का0 मनोज राय ,का0 मनिन्द्र प्रताप चन्द्र ,का0 रमेश गुप्ता, का0 देवेन्द्र निषाद ,का0 अभिषेक ,का0 रविशंकर शाह स्वाट टीम जनपद बस्ती।
रिपोर्ट: दिलीप पांडेय