उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर की कोरोना संक्रमण से मौत
नई दिल्ली। देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण सबसे तेजी से फैला है। आम से खास लोग भी इसके चपेट में आरहे हैं। ताजा मामले में उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पूर्व उप महापौर पूर्णिमा विद्यार्थी की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनका बीएल कपूर अस्पताल में पिछले कई दिनों से इलाज चल रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक, 1 जून को उनको हल्का बुखार आया था और 6 जून को उनको खांसी जुकाम होने लगा। इस पर एहतियात बरतते हुए उन्हें बीएल कपूर में भर्ती करा दिया गया था, जिसके बाद 10 जून को कोरोना की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इसके बाद उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक, शनिवार को पूर्णिमा विद्यार्थी को हार्ट अटैक आया, जिससे उनका निधन हो गया।
पूर्व उपमहापौर श्रीमती पूर्णिमा विद्यार्थी जी का निधन का शोक समाचार मिला। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करेंl