Breaking: सीओ कसया का गनर संक्रमित, सीओ हुए क़वारन्टीन
कुशीनगर जिले के सीओ कसया का गनर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह को होम क्वारंटाईन किया गया है। आपको बता दें कि शनिवार की सुबह आयी रिपोर्ट में कुशीनगर में 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें CO का गनर भी शामिल है।
Advertisement
बताया जा रहा है कि संक्रमित गनर के संपर्क में कसया थाने, सीओ कसया कार्यालय एवं पुलिस लाइन के तमाम पुलिसकर्मी सीधे संपर्क में थे। ऐसे में कुशीनगर पुलिस में संक्रमण का भारी खतरा मंडरा रहा है।
अगर पुलिस विभाग में संक्रमण फैला तो लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। फिलहाल पुलिस विभाग जरूरत से ज्यादा सतर्कता बरत रहा है। गनर के साथ सीधे संपर्क में आए कई पुलिसकर्मियों के टेस्ट कराए जा रहे हैं।