मणिपुर में गिर सकती है भाजपा की सरकार, 9 विधायकों का इस्तीफा

427

नई दिल्ली। मणिपुर में बीजेपी की गठबंधन सरकार को बड़ा झटका लगा है। यहां आज 3 विधायकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसके अलावा राज्‍य के उप मुख्‍यमंत्री समेत 4 मंत्रियों ने भी पार्टी छोड़ दी है।

Advertisement

इसके चलते अब यहां बीजेपी सरकार संकट में आ गई है। मणिपुर के उप मुख्‍यमंत्री वाई जयकुमार सिंह ने आज अपने पद से त्‍याग पत्र दे दिया है। उनके साथ 3 अन्‍य मंत्रियों ने भी पद से इस्‍तीफा दिया है।

गठबंधन सरकार में एक टीएमसी विधायक और एक निर्दलीय विधायक ने समर्थन वापस ले लिया है। जो विधायक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं, उनके नाम एस सुभाषचंद्र सिंह, टीटी हाओकिप और सैमुअल जेंदई हैं।

डिप्‍टी सीएम वाई जयकुमार सिंह के अलावा राज्‍य में मंत्री एन कायिसी, मंत्री एल जयंत कुमार सिंह और लेतपाओ हाओकिप ने भी आज पद छोड़ दिया है।