शिक्षक और पशुधन विभाग में घोटाले के खिलाफ VVIP गेस्ट हाउस की दीवार पर चिपका पोस्टर

822

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस की दीवारों पर शिक्षक और पशुधन विभाग में हुए घोटाले के खिलाफ पोस्टर चस्पा किया गया है। ये पोस्टर 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती और पशुधन विभाग में टेंडर घोटाले को लेकर लगाए गए हैं। अब पोस्टर किसने चस्पा किया है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

विवादित पोस्टर के द्वारा सीएम और कैबिनेट के एक मंत्री के साथ आरोपियों की फ़ोटो को दिखाया गया है। पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद तत्काल हटाए गए पोस्टर।

69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती और पशुधन विभाग में टेंडर मामले में पुलिस के द्वारा कई आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।