गोरखपुर से मुम्बई की फ्लाइट आज रद्द, जानिए क्या है वजह

424

गोरखपुर से मुम्बई जाने वाली फ्लाइट्स आज कैसिंल कर दी गयी है। लंबे समय शुऊ हुई फ्लाइट के रद्द हो जाने से यात्री परेशान हैं।

Advertisement

मुम्बई में चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ को लेकर हाई अलर्ट जारी होने के बाद स्‍पाइस जेट ने बुधवार को ये फैसला किया। मंगलवार शाम यात्रियों को मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी गई।

यात्रियों को मैसेज भेजकर बताया गया है कि चक्रवाती तूफान की वजह से बुधवार को मुंबई में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बुधवार को गोरखपुर से मुंबई की उड़ान नही होगी। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार को शेड्यूल के अनुसार मुंबई की उड़ान होगी।