कोरोना : देश में कोविड-19 के एक्टिव केस इटली-स्पेन से भी ज्यादा

338

नई दिली। देश में इस समय कोविड19 के सक्रिय मरीजों की संख्या इटली-स्पेन से ज्यादा पहुंच गई है। देश में गुरुवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 63,624 हो गई।

Advertisement

जबकि इटली में 62,752 और स्पेन में 54,768 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, एक्टिव मामलों की सूची में भारत पांचवें नंबर पर पहुंच गया है।

अमेरिका में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते चौबीस घंटों के दौरान 5,609 नए मरीज मिले और 132 लोगों की मौत हो गई। कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या अब 1,12,359 तक पहुंच गई है।

जबकि मौतों का आंकड़ा 3,435 हो गया है। कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ होने वालों की संख्या 45,300 हो गई है।

महाराष्ट्र-गुजरात में हालात ज्यादा खराब

महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे अधिक चिंताजनक हालात हैं। इन दोनों राज्यों में कुल दो हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी है। महाराष्ट्र में 1,390 और गुजरात में 749 मौतें हुई हैं।

40 प्रतिशत मरीज रिकवर

देश के लिए एक अच्छी खबर यह कि अब तक लगभग 40.32 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी 63,624 लोगों का इलाज चल रहा है।