हैदराबाद से यूपी लौट रहे 5 मजदूरों की सड़क हादसे में मौत

411

लखनऊ। हैदराबाद से उत्तर प्रदेश के लिए निकले मजदूरों के साथ नरसिंहपुर जिले की सीमा पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शनिवार देर रात नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र के पास आम से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट  गया। इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 11 मजदूर घायल हो गए। चार मजदूरों के ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement

ट्रक में करीब 20 मजदूर सवार थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मौके पर क्रेन और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। आम के ट्रक में सवार 20 मजदूर में 11 मजदूर झांसी के रहने वाले हैं, जबकि 9 एटा के हैं।

सभी मजदूर हैदराबाद से अपने घर जाने के लिए निकले थे। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे. वहीं अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी जिला अस्पताल में मौजूद रहे.