ब्रेकिंग : कुशीनगर में झाड़ियों के पास संदिग्ध हालत में मिली साध्वी की लाश

425

कुशीनगर। जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां शनिवार की सुबह एक साध्वी का शव झाडियों मे फेंका मिला। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

आपको बता दें कि इसके पहले महाराष्ट्र के पालघर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में साधुओं की हत्या हो हो चुकी है। जिसके बाद हां राजनीतिक घमासान मचा था।

मिली जानकारी के मुताबिक नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के कुदौना की 75 साल की साध्वी का शव झाडियों में मिलने पर हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके से पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। वहीं घर के लोगों के मुताबिक बुधवार की रात से साध्वी गायब थी। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है।