मौमस विभाग ने अगले 1 हफ्ते में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

565

नई दिल्ली। पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। पूरे देश में 17 मई तक लॉकडाउन भी बढ़ा दिया गया है। लोग अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में मौसम भी रोज नए नए रूप दिखा रहा है।

Advertisement

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार मई के पहले हफ्ते में 1 या 2 दिन तेज गर्मी के बाद उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने किसानों के लिए चेतावनी जारी करए हुए कहा है कि अगर अभी तक अगर रबी की फसलों की कटाई नहीं हुई है तो जल्दी कर लें। वरना बारिश स्व भारी नुकसान हो सकता है।

बेमौसम बरसात से जलमग्न हुई गेहूं की फ़सल

भारतीय मौसम विभाग ने कल से देश कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ ओले पड़ने का अनुमान जताया है। उत्तर भारत में पश्चिमी विछोभ के कारण तेज बारिश और आंधी तूफान का खतरा है।

मौसम विभाग ने आगाह किया है कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के तरफ से जारी अलर्ट

इस दौरान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।