दूसरे राज्यों से आना चाहते हैं घर? जानिए कैसे आपको स्पेशल ट्रेन की परमिशन मिलेगी

1015

गोरखपुर। केंद्र सरकार की इजाजत मिलने के बाद से ही दूसरे प्रदेशों में फंसे यूपी के वर्कर्स और स्टूडेंट्स को बुलाने का काम शुरू हो चुका है। लेकिन अधिकतर लोग अभी भी इस असमंजस में है कि क्या उन्हें इस ट्रेन में यात्रा करने की परमिशन मिलेगी? अगर परमिशन मिलेगी भी तो कैसे? गोरखपुर लाइव आपको बता रहा है इन सभी सवालों के जवाब।

Advertisement

कैसे मिलेगी यात्रा की परमिशन?

यात्रा की परमिशन आपको सरकार की तरफ से मिलेगी। आप जहां हैं वहां की स्थानीय प्रशासन एक सूची तैयार करेगी। इसके लिए आपको स्थानीय प्रशासन से संपर्क करना होगा। आपको अपने राज्य का कोई स्थाई डॉक्यूमेंट जैसे आधार वोटर कार्ड राशन कार्ड आदि देना होगा। इसके बाद ही आपको यात्रा की परमिशन दी जाएगी।

नोडल ऑफिसर तय करेंगे दूसरे राज्य में फंसे वर्कर्स और स्टूडेंट्स लिस्ट

हर राज्य का एक नोडल ऑफिसर बनाया गया है जो दूसरे राज्य में फंसे वर्कर और स्टूडेंट्स की लिस्ट तैयार करेगा और उन राज्यों को उपलब्ध कराएगा जहां पर वर्कर्स और स्टूडेंट्स फंसे हुए हैं। इसके लिए कई माध्यमों से जानकारियां जुटाई जा रहे हैं जिनमें से कुछ माध्यमों की जानकारी नीचे दी गई है।

आपकी राज्य सरकार भी बना रही है सूची

इसके अलावा आपके राज्य से भी एक सूची संबंधित राज्य जहां फंसे हुए हैं वहां भेजी जा रही है। इस लिस्ट से भी आपको यात्रा करने की परमिशन मिल सकती है। इसके लिए सभी सरकारों ने हेल्पलाइन नंबर जारी का दूसरे राज्यों में फंसे वर्कर्स, स्टूडेंट्स की जानकारी देने को कहा है।