अजूबा : बाराबंकी जिला अस्पताल में महिला ने दिया 5 बच्चों को जन्म

415

लखनऊ। जंहा एक तरफ पूरे देश में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। जिसकी वजह से लाखों लोगों ने अपनी जाने गंवा दी है। वहीं यूपी के बाराबंकी से अनोखी खबर सामने आई है जंहा सीएचसी सूरतगंज में एक महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया है।नार्मल डिलीवरी के दौरान तीन लड़की और दो लड़के का जन्म हुआ है। जच्चा व बच्चा सभी स्वस्थ है।जानकारी के मुताबिक कुतलूपुर निवासी कुंदन की पत्नी अनीता मंगलवार को सीएससी में भर्ती हुई थी। बुधवार की सुबह उसने 5 बच्चों को जन्म दिया। महिला का यह दूसरा प्रसव है। इससे पहले उसका एक पुत्र भी है।

Advertisement

अल्ट्रासाउंड में आया था मल्टीपल बेवी

सीएचसी प्रभारी डॉ.राजर्षि त्रिपाठी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में मल्टीपल बेबी लिखा था। पांच बच्चे होने का जिक्र नहीं था। स्टाप नर्स केशव चौबे व रिना राव ने सफल प्रसव करया है। सभी बच्चे अलग अलग-अलग लेयर में थे। बच्चेदानी में उनकी नाल अलग अलग जगह जुड़ी थीं। जिससे उन्हें पोषक तत्व मिल रहे थे।