लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 8 लोगों को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार

480

गोरखपुर। पूरे देश में लॉक डाउन घोषित होने के बाद भी कुछ लोग लगातार इसका उल्लंघन कर रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने अब धड़ाधड़ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। आज कैंट थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

आपको बता दें कि पूरे देश में 15 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। पुलिस और प्रशासन बार-बार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है। लेकिन कुछ लोग अभी भी इसका उल्लंघन कर रहे हैं। पहले दिन रिक्वेस्ट करने के बाद भी जब लोग नहीं माने तो दूसरे दिन से गोरखपुर पुलिस ने कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। खबर है कि अन्य थाना क्षेत्रों में भी कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।