वनों का अंधाधुंध कटान जारी, जिम्मेदारों काट रहे है मलाई

373

पनियरा/महराजगंज। गोरखपुर वन प्रभाग के बाकी रेंज भेलमपुर (टिकरिया) बीट के अंतर्गत जंगलों में पेड़ कटाई का अवैध कारोबार जोरो पर है। लकड़ी माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से वनों की कटाई जा रही है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के चलते जंगल मैदान में तब्दील होते जा रहे हैं।

Advertisement

आपको बताते चलें कि भेलमपुर (टिकरिया) बीट में पेड़ों की अवैध कटाई जोरों पर है। जंगलों से काटी जा रही लकडय़ों का उपयोग समीप चल रहे फर्नीचर के कारोबार में किया जा रहा है लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से वन माफियाओं के हौंसले बुलंद है।

वनों की कटाई व क्षेत्र में चल रहे अवैध कुटिर उघोग फर्नीचर के बारे में वन परिक्षेत्र अधिकारी, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी व बीटगार्ड भी अनभिज्ञ नहीं है। वन अधिकारियों द्वारा वनों में भ्रमण न कर जंगल के बजाए गांवों में वर्दी पहनकर घूमते देखा जा सकता है।

धड़ल्ले से हो रही अवैध कटाई और वन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे स्पष्ट समझ आता है कि इन लोगों से वन अधिकारियों की मिली भगत है।