सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई
भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र एवं हरियाणा में बहुमत प्राप्त होने पर बेनीगंज पार्टी कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद माननीय शिव प्रताप शुक्ला जी द्वारा भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर खुशियां मनाई गई।
Advertisement
इस खुशी के अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के महानगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा जी, देवेश श्रीवास्तव जी, राजेश गुप्ता जी, शशिकांत सिंह जी, अच्युतानंद शाही जी, बृजेश मणि मिश्र जी सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।