छात्रा का अपहरण कर कुटी में रंगरलियां मना रहे साधु को पुलिस ने किया गिरफ्तार

637

गोरखपुर।

Advertisement

संतकबीरनगर जिले के कबीर चौरा मठ में नाबालिग से रंगरलिया मनाते एक साधु को पुलिस ने पकड़ लिया। उसका नाम घरी राम उर्फ घड़ी दास पुत्र सिरताज यादव बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक हरपुर-बुदहट क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी दो दिन पहले गायब हुई थी। इसकी जांच के दौरान पुलिस ने मठ के संत को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि हरपुर-बुदहट थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी पास के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा है। विद्यालय आने जाने के दौरान साधु की नजर उस पर पड़ गई। उसने दो दिन पहले किशोरी का अपहरण कर लिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। गुरुवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग किशोरी को एक साधु अपहरण करके ले गया है। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि इसे देखते हुए मगहर कबीर चौरा मठ की कुटी में छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान कुटी के अंदर साधु किशोरी के साथ रंगरलिया मना रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार हुआ घरी राम उर्फ घड़ी दास पुत्र सिरताज यादव ग्राम सुरगहना थाना सहजनवा का मूल निवासी है। वह लंबे समय से मगहर के कबीर चौरा स्थित कबीर कुटी में रहता था।