यूपी में सपा बसपा में हुआ गठबंधन जनता के साथ धोखा: शमशेर मल्ल

552

सपा और बसपा के गठबंधन के बाद देश के राजनीति में खलबली मच गई है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के चुनाव के परिणाम के बाद जहां कांग्रेसी यह समझ रहे थे कि उत्तरप्रदेश के सीटो पर उसकी दावेदारी ज्यादा मजबूत होगा तो वहीं सपा और बसपा गठबंधन के बाद कांग्रेस के लिए अपने दम पर चुनाव लड़ने के अलावा कोई विकल्प नही बचा है। “गोरखपुर लाइव” से बातचीत में कुशीनगर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी शमशेर मल्ल ने कहा कि यह देश के जनता के साथ धोखा है ,देश की जनता बीजेपी के नीतियों से ऊब चुकी थी इसीलिए कांग्रेस पार्टी चाहती थी कि समान विचारों वाले पार्टियों से गठबंधन हो। लेकिन उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार से सपा और बसपा में गठबंधन हुआ है उससे देश की जनता में काफी रोष है। कांग्रेस पार्टी 2009 के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और उत्तर प्रदेश के साथ ही पूरे देश मे अच्छा प्रदर्शन करके 2019 का सरकार बनाएगी।

Advertisement