गोरखपुर। बस्ती जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। आज सुबह आयी जांच रिपोर्ट में मुंबई से आए वर्कर्स में से चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद अब तक बस्ती में कुल 46 केस पाए गए हैं।
Advertisement
इसकी पुष्टी एसीएमओ डॉक्टर फखरेयार हुसैन ने की है। उन्होंने बताया कि इनमें से 22 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है जबकि एक की मौत हो गई है। अब जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 23 हो गई है।
बता दें कि अब तक महाराष्ट्र के मुंबई से आए 22 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 46 हो गई है। इनमें से 22 की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। ये मुंडेरवा के आइसोलेशन वार्ड से घर भेजे जा चुके हैं। जबकि 23 कोरोना पॉजिटिव का इलाज चल रहा है।
सिद्धार्थनगर में 1 दिन में 8 नए मरीज़
सिद्धार्थनगर जिले में बीते 24 घंटे में आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इससे जिले में हड़कंप मच गया है। गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट में मुंबई से आए चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टी सीएमओ सीमा राय ने की है। यहां कुल मरीजों की संख्या 32 हो गई है।
यह सब जिले के विभिन्न क्वारंटीन सेंटर में भर्ती थे। इनमें दो केस इटवा के अलमारी स्कूल, एक केस खेतान स्कूल शोहरतगढ़ और एक स्कूल अंकुर स्कूल खेसराहा में पाया गया है। यह सभी युवक मुंबई से आए थे।
बता दें कि बुधवार सुबह बांसी और शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में चार कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। इसमें से तीन क्वारंटीन सेंटर में थे और एक बांसी तहसील के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में अपने गांव में था।
सभी को स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम की देखरेख में बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।