Home न्यूज़ 7 राज्यों के बदले राज्यपाल, जानिए किसकी कहां हुई नियुक्ति

7 राज्यों के बदले राज्यपाल, जानिए किसकी कहां हुई नियुक्ति

सतपाल मलिक हिंसाग्रस्त और राजनीतिक तौर पर अनिश्चितता के हालात से जूझ रहे जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल होंगे। वह दस साल से राज्य के राज्यपाल पूर्व अफसरशाह एनएन वोहरा की जगह लेंगे। मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाकर सरकार ने सूबे में किसी राजनीतिक शख्स को भेजने की योजना पर अमल किया है। वह अब तक बिहार के राज्यपाल थे।

अब तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के लिए पूर्व सैन्य अधिकारी या अफसरशाह को ही नियुक्त किया जाता रहा है। पहली बार किसी राजनीतिक व्यक्ति को सूबे का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को मलिक समेत सात राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले पर हस्ताक्षर किए।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे। हरियाणा के मौजूदा राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति ने बेबी रानी मौर्या को उत्तराखंड की नई राज्यपाल नियुक्त किया है। मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद को सिक्किम का गवर्नर बनाकर भेजा है। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय को गंगा प्रसाद की जगह मेघालय भेजा गया है।

यहां देंखे कौन कहां के राज्यपाल बने?

राज्यपाल – राज्य

लालजी टंडन – बिहार

सत्यपाल मलिक – जम्मू-कश्मीर

गंगा प्रसाद – सिक्किम

सत्यदेव नारायण आर्य – हरियाणा

बेबी रानी मौर्य – उत्तराखंड

तथागत रॉय – मेघालय

कप्तान सिंह सोलंकी – त्रिपुरा

Exit mobile version