कानपुर बालिका गृह में 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव, 7 गर्भवती, 1 को एड्स
लखनऊ। कानपुर जिले में राज्य सरकार द्वारा संचालित बालिका संरक्षण गृह में 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 कोविड-19 संक्रमित पाई गई। लड़कियों में से सात लड़कियां गर्भवती भी पाई गई हैं।
जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए रविवार को बताया कि गर्भवती पाई गईं पांच लड़कियां कोविड-19 से संक्रमित भी पाई गई हैं।इन लड़कियों को आगरा, एटा, कन्नौज, फिरोजाबाद और कानपुर की बाल कल्याण समितियों द्वारा कानपुर रेफर किया गया था।