Home न्यूज़ 37 दीक्षांत के लिए सज कर तैयार हुआ विश्वविद्यालय परिसर

37 दीक्षांत के लिए सज कर तैयार हुआ विश्वविद्यालय परिसर

संदीप त्रिपाठी

गोरखपुर 37 वें दीक्षांत की पूर्व संध्या पर विश्वविद्यालय परिसर दीक्षांत की मेजबानी के लिए पूर्ण रूपेण सज के तैयार हो चुका है इस दीक्षान्त की खास बात यह है कि इसके मुख्य अतिथि इसरो के चेयरमैन कै. शिवन होंगे।

कुलाधिपति राम नाईक कार्यक्रम की अध्यक्षता केरेंगे कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए इसरो के चेयरमैन भारतीय अनुसंधान केंद्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की वहीं उन्होंने बताया कि 2021 से लेकर 15 अगस्त 2022 तक हम मानव निर्मित चंद्रयान भेजने में सफल होंगे उन्होंने कहा कि भारत के विभिन्न जिलों में जहां बड़े पैमाने पर आईआईटी की स्थापना हुई है। वहां पर रिसर्च सेंटर खोलने के लिए सरकार ने प्रतिबद्धता जाहिर की है।

उन्होंने पृथ्वी के अलावा अन्य अन्य ग्रहों पर जीवन की संभावना संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि ऐसा मात्र अभी कल्पना हुई है कोई ठोस जानकारी निकलकर सामने नहीं आ सकी हैं।

Exit mobile version