31 मार्च को 7 सवारी गाड़ी निरस्त, सवारियों को होगी परेशानी

381

मालगाडिय़ों को पास कराने के लिए सवारी गाडिय़ों का निरस्तीकरण लगातार जारी है। 31 मार्च को भी पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न रूटों पर सात सवारी गाडिय़ां निरस्त रहेंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के अनुसार फ्रेट कन्वो प्लान के तहत पनियहवा प्वाइंट पर सुबह पांच से आठ बजे तक तथा गोरखपुर अप डायरेक्शन में सुबह सात से दस बजे तक कुछ ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।

Advertisement

निरस्त रहने वाली पैसेंजर ट्रेनें

– 55001/55002 गोरखपुर-अयोध्या-गोरखपुर। 55055/55056 गोरखपुर-कप्तानगंज-गोरखपुर। 55077/55078 गोरखपुर-बढऩी-गोरखपुर। 55038 सीतापुर-बुढ़वल सवारी गाड़ी।

प्रभावित होने वाली अन्य ट्रेनें

– 55011 सिवान-गोरखपुर पैसेंजर सिवान से एक घंटे की देरी से चलेगी।

– 55075 सिवान-गोरखपुर पैसेंजर कप्तानगंज में ही रुक जाएगी।