देश में 21 दिनों के भीतर कोरोना के 10 लाख नए मरीज, आंकड़ा 20 लाख के पार

385

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार अभी थम नहीं रहा बल्कि दिन प्रतिदिन और पैर पसारते जा रहा है। देश में कुल केसों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो चुकी है।

Advertisement

जिसमें 6 लाख से ज्यादा कोरोना केस ऐक्टिव हैं, वहीं 13.78 लाख लोग इससे ठीक हो चुके हैं। अबतक 41,585 लोगों को इस वायरस की वजह से जान गंवानी पड़ी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 62 हजार 538 मामले सामने आ गए हैं और 886 मरीजों की मौत हो गई है।

इस दौरान पांच लाख 74 हजार 783 सैंपल टेस्ट हुए। पिछले आठ दिन से लगातार 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। गुरुवार को 62 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए।

भारत दुनियां में तीसरे स्थान पर पहुंचा

भारत गुरुवार को अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया, जहां दो मिलियन यानी 20 लाख से अधिक कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं।

कोरोना मरीजों के बढ़ते आंकड़े इसलिए ज्यादा डराने वाले हैं क्योंकि इसमें से 10 लाख नए केस मात्र 21 दिन में सामने आए हैं। इससे पहले 16 जुलाई को 10 लाख कोरोना संक्रमित पूरे देश में थे।

भारत में कोरोना के दोगुने केस होने की दर 22.7 दिन है जबकि अमेरिका में ये 60.2 जबकि ब्राजील में 35.7 दिन है।

भारत में जिस तरह से कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है वह हर किसी के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है।

वहीं भारत के बाद रूस का नंबर चौथे स्थान पर है। रूस में 8 लाख 71 हजार 894 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं जबकि 14 हजार 606 लोगों की मौत हो चुकी है।

आपको बता दें अमेरिका में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 50,32,179 है जबकि 1 लाख 62 हजार 804 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी तरह ब्राजील में कोरोना के अब तक 29 लाख 17 हजार 562 नए केस सामने आए हैं जबकि 98 हजार 644 लोगों की मौत हो चुकी है।

जबकि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख 38 हजार 184 है जबकि यहां पर 9 हजार 604 लोगों की मौत हुई है।