होलिका दहन एवं रंगभरी होली: जुलूस शोभायात्रा पर कुछ ऐसी होगी यातायात व्यवस्था

660

गोरखपुर। होली के अवसर पर होलिका दहन व जुलूस शोभा यात्रा के मधेनजर यातायात व्यवस्था चाक चौबंद रखने हेतु क्षेत्राधिकारी यातायात प्रवीण कुमार सिंह ने महानगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दिनांक 1 मार्च 2018 को 10:00 बजे से एवं 2 मार्च 2018 को प्रातः 6:00 बजे से जुलूस शोभायात्रा की समाप्ति तक निम्न प्रकार से यातायात का डायवर्जन रहेगा।
1- घोष कंपनी से नखास तक तथा घोष कंपनी से रेती चौक तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया एवं रिक्शा /साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा ।
2-अलादादपुर तिराहा से घंटाघर तक दुपहिया, तीन पहिया, चार पहिया एवं रिक्शा/ साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
3- नॉर्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक दो पहिया, तीन चार ,पहिया एवं रिक्शा/ साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा ।
4- नॉर्मल से बर्फखाना हासुंपुर तक दो पहिया ,तीन पहिया, चार पहिया एवं रिक्शा/ साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
5- गंगेज चौराहा से अलीनगर ,बक्शीपुर घंटाघर की तरफ दोपहिया ,तीन पहिया, चार पहिया एवं रिक्शा/ साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा ।
6- अग्रसेन चौराहा से बक्शीपुर तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया एवं रिक्शा/ साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
7- विजय चौक से अलीनगर चौक तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया एवं रिक्शा/ साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
8-बक्शीपुर से खूनीपुर, साहबगंज तक दो पहिया, तीन पहिया,चार पहिया एवं रिक्शा साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
9-घासीकटरा, मिर्जापुर, लाल डिग्गी तक दो पहिया की पहिया चार पहिया एवं रिक्शा/ साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
10- लाल डिग्गी से गीताप्रेस रेती चौक तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया एवं रिक्शा साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
11- गंगेज से दुर्गाबाड़ी तक दोपहिया पहिया, चार पहिया एवं रिक्शा साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
12- जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया एवं रिक्शा/ साइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा।
13- धर्मशाला बाजार, जटाशंकर, अलीनगर, बक्शीपुर, दुर्गाबाड़ी विजय चौक से अलीनगर ,बक्शीपुर, नखास ,रेती चौक, घंटाघर ,बंधू सिंह पार्क,हासुंपुर, बसंतपुर बर्फखाना तिराहा आदि मार्गो पर 1 मार्च 2018 को 10:00 बजे से एवं 2 मार्च 2018 को प्रातः 6:00 बजे से ही कोई भी ट्रैक्टर ट्राली प्रवेश नहीं करेंगे।

Advertisement