वेलेंटाइन डे के दिन शान से हुई कल्याण सिंह की पोती की सगाई

642

वेलेंटाइन डे के मौके पर बुधवार को राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की पोती की सगाई हुई। इस दौरान राजपाल कल्याण सिंह भी पहुंच गए। इस दौरान शहर के प्रमुख लोग उनसे मिलने पहुंचे। कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू की बेटी पूर्णिमा की सगाई भाजपा नेता व रियल स्टेट कारोबारी श्योराज सिंह के बेटे प्रवीण राज सिंह से हुई।

Advertisement

शहर के एक प्रमुख होटल में सुबह से ही लोग पहुंचने लगे थे, इस दौरान सूबे दर्जनों आईएएस अफसर भी मौजूद रहे। वहीं पूर्णिमा सिंह के भाई शिक्षा राज्यमंत्री सन्दीप सिंह ने लड़के पक्ष वालों का फूल देकर स्वागत किया। वहीं कल्याण सिंह और सांसद राजवीर सिंह ने अपने होने वाले दामाद को आशीर्वाद दिया।