लोकसभा चुनाव : UP में 1 बजे तक 38% मतदान

518

लोकसभा चुनाव 2019 यानी 17वीं लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। मतदान की अवधि सुबह सात से शाम छह बजे तक है। पहले दो घंटे में आठ सीटों पर मतदाता बड़ी संख्या में उमड़े। इसके बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ती रही। एक बजे तक 38.78 प्रतिशत वोट पड़े।

Advertisement

दिन में 11 बजे तक आठ सीटों का मतदान प्रतिशत बढ़ रहा है। दिन की गरमी से बचने के लिए लोग सुबह से ही लाइन में मतदान केंद्रों पर एकत्र थे। मतदाताओं के 11 बजे से बाद घर से निकलने के कारण मतदान प्रतिशत भी बढ़ गया है। 11 बजे तक 24.32 प्रतिशत वोट पड़े।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान को लेकर मुस्लिम महिलाओं खासा उत्साह है। मुजफ्फरनगर के साथ कैराना, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, बागपत, गाजियाबाद और गौतबुद्धनगर में मतदान जारी है। गरमी के कारण पहले दो घंटे में लोगों की लंबी कतारें केंद्रों पर लगी हैं।