योगी के प्रदेश में प्रियंका गांधी ने दिखाई अपनी आंधी..

457

लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन नहीं बचे है और ये बात सभी राजनीतिक पार्टियां भली भांति जानती है और इसीलिए वो अब समय व्यतीत करना नहीं चाहती। यूपी में अपना वर्चस्व दिखाने वाली पार्टी बीजेपी को इस बार का चुनाव थोड़ा भारी पड़ सकता है क्योंकि कांग्रेस से कमान संभाल बैठी है प्रियंका गांधी। कल लखनऊ में हुए कांग्रेस की रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी अपना दमखम दिखाया और रैली के दौरान लखनऊ की सड़को पर कार्यकर्ताओ का भीड़ कहीं ना कहीं 2019 में अपना दम दिखाता नजर आ रहा था।

Advertisement

रैली में हज़ारों कार्यकता मौजूद थे तो वहीं रथ पर राहुल और प्रियंका गांधी के साथ राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर मौजूद थे। दिन से निकली सड़क यात्रा जब देर शाम खत्म हुई तो राहुल गांधी ने माइक पकड़ा और नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया। उन्होंने राफेल डील और कालेधन पर केंद्र सरकार को घेरते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा और कहा चौकीदार चोर है। इसके बाद राहुल गांधी ने तमाम मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथों लिया।

हालांकि कार्यकर्ताओं को इंतजार था कि पार्टी की नई महासचिव प्रियंका गांधी भी जनसभा को सम्बोधित करेंगी लेकिन वो नहीं बोली। रैली के दौरान एक खास बात यह रही कि राहुल गांधी डमी राफेल विमान उड़ाते नजर आए जिसे बीजेपी भी मुद्दा बनाने के फिराक में है। खैर जिस तरीके से कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी के आने से पार्टी और कार्यकर्ताओं को मजबूती मिली है तो एक बात तो तय है कि इस बार के चुनाव में जरूर कुछ नया देखने को मिलेगा। लेकिन आज के रैली से ये बात जरूर सामने आती है कि योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में कांग्रेस महासचिव की आंधी चल चुकी है।