योगी आदित्यनाथ पर हो सकता हैं आतंकी हमला,यूपी पुलिस को किया गया अलर्ट..

1295

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमले होने की सूचना ने अधिकारियों से लेकर नेताओं के बीच हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, मध्यप्रदेश पुलिस के खुफिया विभाग ने दिल्ली और यूपी पुलिस को अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमला हो सकता है। अलर्ट में कहा गया है कि सीएम योगी के दिल्ली प्रवास के वक्त भी उन पर हमला किया जा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए।जानकारी के मुताबिक, अलर्ट में कहा गया है कि यूपी और एनसीआर में बड़ी आतंकी वारदात की साजिश रची जा रही है। इस हमले को अंजाम देने के लिए कम उम्र के लड़कों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आतंकी यूपी के अहम धार्मिक स्थलों को निशाना बना सकते हैं। 15 अगस्त आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। पूरे देश में इसकी तैयारी बड़ी धूमधाम से की जा रही है। इस बीच जानकारी मिली है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमला हो सकता है। इसके लिए दिल्ली को भी अलर्ट किया गया है।अलर्ट में बताया गया है सीएम योगी जब दिल्ली में रहते हैं तब भी उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की जरूरत है। एनसीआर में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए कम उम्र के लड़कों को इसके लिए ट्रेंड किया गया है। ये लड़के दिल्ली एनसीआर को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए वह धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया जा सकता है। इस बीच राजधानी लखनऊ में भी मुख्यमंत्री कार्यालय में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Advertisement