महामहिम के हाथों होगा आज 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का वितरण

1337

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज दिल्ली के विज्ञान भवन में 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। यह पुरस्कार सिनेमा की दुनिया में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।

Advertisement

राष्ट्रपति मशहूर अभिनेता स्वर्गीयविनोद खन्ना को आज मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करेंगे । राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 13 अप्रैल को की गई थी जिसमें दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को उनकी फिल्म मॉम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री घोषित किया गया था। फिल्म नगर कीर्तन के लिए रिद्धि सेन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा ।

इस बार बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार फिल्म न्यूटन को दिया गया है और ‘न्यूटन’ फिल्म के लिए एक्टर पंकज त्रिपाठी को विशेष पुरस्कार मिला है।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी भी समारोह में मौजूद रहेंगी।