Home न्यूज़ मस्जिद के छत के नीचे नही जा पा रही थी मशीन दुर्गा...

मस्जिद के छत के नीचे नही जा पा रही थी मशीन दुर्गा कांटू ने अपनी पुरानी दिवार तोड़ कायम की हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल

मस्जिद के छत के नीचे नही जा पा रही थी मशीन, दुर्गा कांटू ने अपनी पुरानी दिवार तोड़ कायम की हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल

गोरखपुर। संतकबीर नगर जिले में मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा था लेकिन मस्जिद के छत के नीचे मशीन प्रवेश नही कर पा रही थी। जिसके बाद संतकबीरनगर जिले के महुली निवासी दुर्गा कांदू ने बेहद संवेदनशील इलाके में बन रही मस्जिद के लिए अपनी वर्षों पुरानी दीवार तोड़ कर हिन्दू मुश्लिम एकता की मिसाल कायम किया।

इतना ही नहीं दुर्गा ने मस्जिद के लिए अपने कमेटी को तन, मन और धन से मदद करने का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है और ईश्वर के रास्ते में फूल बिछाया जाता है रास्ता नहीं रोका जाता। उनके इस कदम की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

Exit mobile version