भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर 89 साल की हो गई हैं। अपनी जादुई आवाज में लता मंगेशकर ने 30 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है। लता मंगेशकर ने करीब 7 दशकों तक हिंदी गानों की दुनिया पर राज किया। 28 सितंबर 1929 को इंदौर में जन्मीं लता मंगेशकर के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा “भगवान आपको लंबी आयु और अच्छी सेहत दें”..देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं दी। अपने सुरीली आवाज से दुनिया पर राज करने वाली लता मंगेशकर को “गोरखपुर लाइव” की तरफ से जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं।