भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ब्राह्मण रत्न से किया गया सम्मानित
चौरीचौरा
Advertisement
परशुराम जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पांडेय को इलाहाबाद में सम्मानित किया गया।आपको बताते चले कि भदोही के ज्ञानपुर से विधायक बाहुबली विजय मिश्रा ने ब्राह्मण रत्न सम्मान/संगम गौरव सम्मान से कल्याण पाण्डेय को सम्मानित किया।सम्मानित किए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने रामपुर रकबा में बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाइयां दी।श्री पांडेय ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को देखते हुए आज हर ब्राह्मणों को परशुराम बनने की आवश्यकता है ।इस दौरान गोरखपुर जिलाध्यक्ष अजय पांडेय, सरदार नगर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक मिश्रा,रविन्द्र पांडेय,संगम तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।