भाजपा के विधायक पर रेप का आरोप, पीड़ित ने CM के आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश

1471

उन्नाव सदर सीट से भाजपा के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगया है।

Advertisement

महिला का आरोप है कि विधायक के गुर्गे लगातार उसको परेशान कर रहे हैं। उसके साथ मारपीट की जा रही है। उन्नाव में कहीं पर भी न्याय न मिलने पर आज इंसाफ के लिए परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास पर आई थी।
पीडि़त महिला ने उन्नाव में बांगरमऊ से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा विधायक और उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला को आत्महत्या की कोशिश करने पर किसी तरह पकड़ लिया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर महिला परिवार संग पहुंची। गेट के पास मौजूद पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते कि इतने में सभी आत्मदाह का प्रयास करने लगे। पुलिस ने किसी तरह सभी को काबू में किया और उन्हें गौतमपल्ली थाने लेकर पहुंची।