बुढ़ापा या कुछ और? बीजेपी ने आडवाणी के बाद अब मुरली मनोहर का भी काटा टिकट

477

लोकसभा चुनाव नजदीक है और अब सभी पार्टियां इसकी तैयारियों में जोरों शोरों से लग गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशी दिन प्रतिदिन घोषित कर रही है। बीजेपी द्वारा जारी किए गए नामों में दो मुख्य नाम कोई और नहीं बल्कि गांधीनगर से सांसद लाल कृष्ण आडवाणी और कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी का है। लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का टिकट पार्टी ने किस वजह से काटा फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों की मानें तो लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के टिकट कटने का कारण उनका उम्र है। आपको बता दें एक समय था जब लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का पार्टी पर जलवा था और देश मे भी पर कहते हैं ना समय एक सा नहीं होता तभी शायद बीजेपी ने इन दोनों के टिकट काट दिए।

Advertisement