Home न्यूज़ बिहार बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ युवा नेता आलोक तिवारी ने किया भिक्षाटन

बिहार बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ युवा नेता आलोक तिवारी ने किया भिक्षाटन

गोरखपुर। बिहार में आई बाढ़ त्रासदी में पीड़ित लोगो के लिए आज चिल्लूपार में युवा नेता अलोक त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में लोगो ने आज ग्राम टांडा से साउंखोर, बभनौली होते हुये उपनगर बड़हलगंज के आंबेडकर चौक, कालेज तिराहा से होते हुए गोला तिराहे तक करीब 10 किलोमीटर की पदयात्रा निकाल के पीडितो की सहायता हेतु भिक्षाटन किया।

इस दौरान अपने संबोधित में आलोक त्रिपाठी ने कहा कि “बिहार में बाढ़ की वजह से हुई तबाही की खबरों से मन बोझील है,सैकड़ो जानें चली गईं, जबाबदेही किसकी है ? कौन सुनिश्चित करे ? पूंछे भी तो किससे पूंछे,क्या उत्तर मिलेगा भी ?ऐसे बहुत सारे प्रश्न हैं..जो हृदय की वेदना का कारण बन रहें हैं ! उत्तर की प्रतीक्षा में यूँ ही चुप-चाप हाथ पे हाथ धरे बैठे रहना सम्भव नहीं हुआ ! सो निकल पड़ा अपनी क्षमता भर पीड़ितों की सहायता का प्रयास करने।उन्होंने लोगो से अपील किया कि लोग पडोसी राज्य में हुई त्रासदी से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए आगे आये।

आलोक तिवारी ने बताया कि भिक्षाटन में अब तक 14 हज़ार 626 रूपये सहयोग में एकत्र हो गया है।गुलशन कुमार यादव, सार्जन सोनकर, राहुल तिवारी, अखिलेश तिवारी, सिट्टू तिवारी, पंकज शर्मा, अखिलेश तिवारी, सत्यम तिवारी, प्रिंस तिवारी,राहुल तिवारी, हिटलर तिवारी, शुभम तिवारी, अश्वनी प्रजापति, शिवांश राय, आदर्शराय , सौरभ तिवारी, सोनू तिवारी, अभिषेक मिश्र, सौरभ मिश्र, अभय तिवारी, अरविन्द त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, प्रवेश मौर्या, वीरेंद्र कन्नौजिया आदि दर्जनों लोग शामिल थे ।

Exit mobile version