बाल दिवस पर युवाइंडिया ने गरीब बच्चों को दी शिक्षण सामग्री

411

यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन(युवा इंडिया) द्वारा हर्बर्ट बांध, मोती जेल मलिन बस्ती, हनुमानगढ़ी के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ नेहरू पार्क में बाल दिवस कुछ अलग ढंग से मनाया गया। संस्था ने 150 से अधिक बच्चों को पाठ्य पुस्तक व खाद्य सामग्री का वितरण कर मनाया बाल दिवस।

Advertisement

सर्वप्रथम अथितियों द्वारा जयंती पर चाचा नेहरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वापूर्वक स्मरण किया गया।

मुख्य अतिथि श्री आदित्य वर्मा (एस पी ट्रैफ़िक) ने आज इन बच्चो के बीच गीत कहानी की प्रतियोगिता कराई, देश समाज पर्व और हमारे संस्कारो से संबंधित सवाल भी बच्चो से पूछे जिसमे सभी बच्चो ने बहुत ही उत्साह के साथ बढ चढ कर हिस्सा लिया और पुरस्कार भी जीते।