बसपा पार्टी के जिलाध्यक्ष ने 4 पूर्व विधायकों को पार्टी से किया निष्कासित

433

गोरखपुर:बस्ती में बसपा के 4 पूर्व विधायकों को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है।

Advertisement

हमारे संवादाता को जिलाध्यक्ष संजय धूसिया ने बताया किए इन चारो विधायकों को निकालने का सबसे बड़ा कारण इनका अन्य दलों के मुखिया के संपर्क होना है जिसकी वजह से पार्टी के लोगों में कहासुनी होती थी। हमे जैसे ही इसकी सूचना मिली उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

पार्टी से निष्काषित किये गए लोगों में पूर्व विधायक और कईबार मंत्री रहे राम प्रसाद चौधरी कप्तानगंज, दो बार विधायक रहे बस्ती सदर से जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, एक बार के विधायक रहे राजेंद्र कुमार चौधरी रामनगर जिसका बदला नाम रुधौली विधानसभा और दूध राम पूर्व विधायक नगर बाजार को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर बसपा से बाहर निकाल दिया गया है।