बच्चे को लेकर भाग रही महिला को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ा,किया पुलिस के हवाले

488

शेषमणि पाण्डेय
महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा उर्फ भट्टगांवा निवासी कमालुद्दीन के बच्चे को उसकी पूर्व पत्नी निशा खातून ने अपने वर्तमान पति अरविंद के साथ मिलकर महदेवा नवरात्र मेले से लेकर भागने लगी, लोगों ने बच्चा चोर समझ कर शोर मचाया और महिला का पीछा किया।जिसके बाद महिला का वर्तमान पति अरविंद अपनी पत्नी को कोटवा गांव के नजदीक गिरा कर भागने लगा।

Advertisement

लोगों ने बच्चे को लेकर भाग रहे पति को दौड़ाना शुरू किया तो पुलिस ने भी इसे देख पीछा करना शुरू किया, बच्चे को लेकर भाग रहा अरबिंद अपने को जब घिरता देखा तो बच्चे तौफीक को सेमरा चंदरौली गांव के सामने स्कूटी से गिरा कर भाग गया।

स्थानीय लोगों ने डायल 100 पर पुलिस को सुचना दी जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने बच्चे को परतावल थाना में ले आयी।

आपको बतादे कि महादेवा गांव के ग्रामीण जनता महिला निशा खातून और उसके पति अरबिन्द के पीछे बच्चा चोर समझ कर भागने लगे और धीरे-धीरे भीड़ बढ़ गई, लोगों ने कोटवा गांव के सामने गिरी महिला को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

बच्चे तौफीक के चाचा जहीरूद्दीन ने अपने भाई कमालुद्दीन के पूर्व पत्नी निशा खातून पर आरोप लगाया कि वह अपने वर्तमान पति अरविंद के साथ मिलकर अपने पूर्व पति के लड़के तोफिक के साथ भाग रही थी।

पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है पुलिस सक्रियता से बहुत बड़ी घटना होने से बच गयी।