फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामलें में सुनील सिंह और चंदन विश्वकर्मा को पुलिस ने लिया हीरासत में..

607

गोरखपुर।

Advertisement

फेसबुक पर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में सुनील सिंह व चंदन विश्वकर्मा के समर्थक आज आमने-सामने हो गए।घटना की सूचना पाकर मौके पर मय फोर्स के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक नगर विनय कुमार सिंह ने हल्के बल का भी प्रयोग किया। मामला को शांत कराने के बाद सुनील सिंह चंदन विश्वकर्मा को हिरासत में ले लिया गया है।

माहौल भी तनावपूर्ण है हालांकि पुलिस पूरे मामले को लेकर गंभीर है।हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह और चंदन विश्वकर्मा को राजघाट पुलिस ने हिरासत में लिया हैं। सुनील सिंह और चंदन के समथकों द्वारा थाने के घेराव पर सख्त तेवर दिखाते हुए एसपी सिटी विनय कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा।