प्रियंका गांधी के कमान संभालने के बाद भी बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस पार्टी..

492

आयुष द्विवेदी

Advertisement

गोरखपुर।

कहने को तो कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी और देश पर सबसे ज्यादा राज करने वाली पार्टी कहलाती है पर मौजूदा स्थिति जो कांग्रेस आपार्टी की है वैसी स्थिति तो शायद किसी क्षेत्रीय पार्टी की भी नहीं है। 2014 के बाद से ही दौर ऐसा आया जैसे लगा कि कांग्रेस कोई राष्ट्रीय पार्टी नहीं बल्कि कोई छोटी सी क्षेत्रीय पार्टी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही कांग्रेस पार्टी टूटती चली गयी, पार्टी के कार्यकर्ताओं की सक्रियता भी खत्म होते चली गयी।

समय बीतता गया और 2019 का लोकसभा चुनाव आ गया और कांग्रेस के बड़े नेताओं के ये पता था कि उनका जनाधार खत्म हो रहा है और जनता अब उन्हें नकारने लगी है। शायद इसीलिए लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी ने राजनीति से दूर रहने वाली गांधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा। जब पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी को बनाया गया था तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगा था कि पार्टी का कायापलट होने जा रहा है।