Home न्यूज़ नहीं रहे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना, लम्बे समय से थे...

नहीं रहे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना, लम्बे समय से थे बीमार..

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मदनलाल खुराना ने कल देर रात अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद कल शनिवार को वह दुनिया को अलविदा कह गए। मदन लाल ने विवादों में आने के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वह भाजपा के दिग्गज नेताओं में गिने जाते थे।भाजपा के शीर्ष नेताओं में शामिल रहे मदन लाल खुराना साल 1993 से 1996 के बीच तीन साल के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री थे। पूर्व सीएम मदन लाल ने 1996 में विवादों में आने के बाद इस्तीफा दिया था। साल 2004 में वह 10 महीने के लिए राजस्थान के गवर्नर भी रहे थे।

Exit mobile version