Home न्यूज़ दिन में तपती धूप से लोग परेशान,शाम के समय नौका विहार पर...

दिन में तपती धूप से लोग परेशान,शाम के समय नौका विहार पर लग रही लोगों की भीड़

गोरखपुर।

पिछले कुछ दिनों से गर्मी अपना कहर ढा रही है,पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी से लोगो का बुरा हाल हैं। गोरखपुर का तापमान 43/44 डिग्री पार कर जा रहा हैं।दिन के समय पूरे शहर के सड़को पर सन्नाटा पसरा रह रहा है।

लोग गर्मी से निजात पाने का तरीका ढूंढ रहे परन्तु धूप इतनी तेज हैं कि कुछ भी उपाय काम नहीं आ रहा हैं।धूप ढलते ही यानी शाम होते ही शहर के तारामंडल स्थित नौका विहार पर तमाम लोग गर्मी से राहत पाने के लिए नौका विहार जाना पसंद कर रहे हैं।जब वहां गोरखपुर लाइव की टीम ने कुछ लोगो से बात की तो उन्होंने बताया कि शाम के समय इतनी गर्मी के बाद जब नौका विहार आते है तो थोड़ा सुकून मिलता हैं।

Exit mobile version