Home गोरखपुर तिहरे हत्याकांड में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के निलंबन पर लेखपालों का...

तिहरे हत्याकांड में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के निलंबन पर लेखपालों का अनिश्चितकालीन हड़ताल

गोरखपुर। खजनी तहसील मे ट्रीपल हत्या कांड में राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के विरुद्ध निलम्बन की कार्यवाही होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए आवाहन किया, अगर लेखपाल देवनाथ यादव और राजस्व निरीक्षक शत्रुधन रॉय का निलंबन तत्काल प्रभाव से समाप्त नहीं किया जाता है तो खजनी तहसील के समस्त लेखपाल तहसील मुख्यालय खजनी पर धरना करते रहेगे। निलम्बन वापस होने तक अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा जिसकी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। अध्यक्ष ने कहा प्रशासन थाने में मीटिंग करता है अधिकारी अपना गला बचाने के लिए हमारे लेखपाल और कानूनगो को बलि का बकरा बना रहे हैं। अध्यक्ष ने अपने अधिकारियों से यह मांग किया है कि जो निलंबित की किया गया है उनको वापस किया जाए अगर यह वापस नहीं किया गया तो पूरे जिले से लेकर प्रदेश तक हड़ताल जारी होगा और जब तक हड़ताल रहेगा तब तक खसरा खतौनी तक नहीं निकलेगा जिसकी जिम्मेदारी तहसील से लेकर जिला प्रशासन की होगी। उक्त बातें रामदयाल (अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ) के अध्यक्ष ने कहा।
वहीं मंत्री पद केअश्वनी सिंह ने कहा यह पूरा प्रकरण डिह आबादी का था जिसमें लेखपाल कानूनगो का कोई अधिकार नहीं है। यह पूरी तरह लॉ एंड ऑर्डर है जिसके जिम्मेदार ऊपर के अधिकारी हैं।
जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक यह धरना जारी रहेगा।
उक्त अवसर पर राम दयाल यादव अध्यक्ष अश्वनी सिंह मंत्री विश्वजीत शाही जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा कोषाध्यक्ष विवेक सिंह गगन जयसवाल रागिनी जयसवाल रंजीता यादव जितेंद्र कुमार राजस्व निरीक्षक अमित कुमार सिंह, भीष्म पितामह चंद्र प्रकाश खुशबू राय खुशबू शर्मा जितेन्द्र कुमार,अमित रॉय, प्रदीप कुमार मिश्रा, अमन अग्रहनी ,नीलकंठ दुबे ,जगदीश प्रसाद, बहादुर सिंह ,दिलीप कुमार ,इत्यादि पदाधिकारी,और लेखपाल उपस्थित रहे ।

Exit mobile version