टेक्सास में महिला ने दिया 6 बच्चों को जन्म

403

टेक्सास के ह्यूस्टन में एक महिला ने छह बच्चों को एकसाथ जन्म दिया है। दुनियाभर में 4.7 अरब में से कोई एक मामला ही ऐसा होता है जब कोई महिला छह बच्चों को जन्म देती है। महिला ने अमेरिका के ‘द वुमेन्स हॉस्पिटल ऑफ टेक्सास’ में छह बच्चों को जन्म दिया।

Advertisement

अस्पताल ने बताया कि थेलमा चैका ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर 50 मिनट से सुबह चार बजकर 59 मिनट के बीच चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया। थेलमा स्वस्थ है।

अस्पताल के बयान के अनुसार बच्चों का वजन एक पौंड 12 औंस से दो पौंड 14 औंस के बीच है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल की नवजात गहन देखभाल इकाई में रखा गया है।थेलमा ने अपनी बेटियों का नाम जीना और जुरियल रखा है। उन्होंने अपने चारों बेटों का नाम अभी नहीं रखा है।
इससे पहले एक ट्रांसजेंडर ने पहली बार बच्चे को जन्म देने के अपने अनुभव को शेयर किया था। उसने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान किस तरह लोगों ने उसका काफी मजाक बनाया था और उसे अपमानित किया था।28 वर्षीय विले सिंपसन ने बताया कि जब उसे पहली बार पता चला कि अपने मंगेतर स्टीफन गैथ के बच्चे को जन्म देने वाला है तो वह हैरान रह गया था। उसने बताया कि यह पिछले साल फरवरी का मामला है उस दौरान वह महिला से पुरुष बनने की प्रक्रिया में था।